Breaking News

UP News Today Live: उत्तर प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 26 जुलाई के मुख्य और ताजा समाचार

 

12:29 PM, 26-Jul-2024

Sultanpur News : एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी : बोले, मैं निर्दोष, राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा

गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में मानहानि का केस झेल रहे रायबरेली सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। और पढ़ें

12:28 PM, 26-Jul-2024

Mathura: कार में डीजल कराया फुल, फिर पांच ड्रम भी भरवाए…बिना पैसे दिए भागा, पीछा करते रह गए पंप कर्मचारी

Car driver ran away after filling diesel worth 23 thousand from petrol pump

आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय पेट्रोल पंप कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब एक कार चालक डीजल के पैसे दिए बिना ही भाग निकला। पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

 

और पढ़ें

12:24 PM, 26-Jul-2024

Bareilly News: आरटीओ दफ्तर में डीएम ने मारा छापा, 12 लोग हिरासत में, चार के खिलाफ रिपोर्ट

DM raid the RTO office 12 people were detained in Bareilly

डीएम के आरटीओ ऑफिस पहुंचने से पहले ही छापे की सूचना वहां पहुंच गई। इसके बाद तमाम दलाल अपना सामान समेटकर चले गए। डीएम जब आरटीओ ऑफिस पहुंचे तो उनको गिने-चुने लोग ही मिले। और पढ़ें

12:22 PM, 26-Jul-2024

बलिया वसूली कांड: सीएम का सख्त एक्शन… बदल डाला थाने और चौकी का स्टाफ, एसपी-एएसपी पर गिरी गाज; सीओ निलंबित

Ballia Illegal Recovery Case Up CM in Action Co Suspended and Asp and SP Transferred News in Hindi

बलिया में रोजाना ट्रकों से लाखों की अवैध वसूली मामले में सीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। सीओ, एसओ समेत 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। सात पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी और एएसपी का स्थानांतरण कर दिया गया है। और पढ़ें

12:19 PM, 26-Jul-2024

Kanpur: अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों पर होगी धनवर्षा, सर्वोच्च अंक पाने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Gram Panchayats doing good work will be showered with money, Panchayats getting highest marks will be rewarded

Kanpur News: जनपद से आवेदन ग्राम पंचायतों में से 200 अंक वाली ग्राम पंचायतों का डाटा राज्य को भेजा गया है। वहां से सूची केंद्र भेजी जाएगी। इसके बाद सर्वाधिक अंक के आधार पर प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाली पंचायतों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा।  और पढ़ें

12:15 PM, 26-Jul-2024

UP News: गृह मंत्रालय के रडार पर शहर की 125 शत्रु संपत्तियां, खंगाली जा रही कुंडली; अगस्त में होगी बैठक

many enemy properties in varanasi city on radar of Home Ministry horoscopes are being scrutinized

Varanasi News: वाराणसी के इन शत्रु संपत्तियों के लिए कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम इन भवनों से गृह कर भी लेगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी बनेगी, जो जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। और पढ़ें

12:15 PM, 26-Jul-2024

भांजी के जन्मदिन पर चुनी मौत: मामा ने तोहफे में सबकुछ लुटाया, फिर कार में खुद को मारी गोली; ऑडियो ने रुला दिया

Celebrated niece's birthday spent everything on gifts then while sitting in car uncle shot himself

कैफे संचालक ने अपनी भांजी का जन्मदिन मनाया। सबके साथ मिलकर केक भी काटा। इसके बाद एक ऑडियो अपनी मामी को भेजा, जिसमें कहा कि फ्लैट मेरी भांजी समायरा का गिफ्ट है। मेरी कार पापा के दोस्त को दे देना। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

और पढ़ें

12:13 PM, 26-Jul-2024

UP News: रायबरेली में हिंदू बन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश, जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा; छह आवेदन खारिज

Fake Birth Certificate Trying to get a birth certificate by becoming a Hindu in Raebareli

रायबरेली में हिंदू बन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जांच में सीएमओ ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है। छह अन्य आवेदनों को भी खारिज कर दिया गया है। पोर्टल पर सतर्कता बढ़ाई गई है। और पढ़ें

12:13 PM, 26-Jul-2024

UP News: पत्नी की हत्या कर नदी में फेंक दिया शव, पति और उसका साथी गिरफ्तार, कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान

UP News: Wife murdered and body thrown in the river, husband and his partner arrested

पत्नी की हत्या करने के आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।  और पढ़ें

12:09 PM, 26-Jul-2024

Prayagraj : नाला सफाई में मिला हैंड ग्रेनेड, सफाईकर्मी उठाकर लाया घर, पुलिस ने आसपास का इलाका कराया खाली

बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हैजा अस्पताल के पास झोपड़पट्टी में हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच में पता चला कि चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था, जिसे वह अपने घर लाया है। और पढ़ें

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

E-Paper(17/5/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *