{“_id”:”6824d96c0399e12d130390ab”,”slug”:”kanpur-the-fire-continued-to-rage-on-the-second-day-skeleton-found-under-the-rubble-2025-05-14″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kanpur: दूसरे दिन भी धधकती रही आग, मलबे के नीचे मिला कंकाल, 10 करोड़ का नुकसान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेयUpdated Wed, 14 May 2025 11:31 PM IST
Kanpur News: कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार को लगी दूसरे दिन भी धधकती रही। आग से 60 व्यापारियों को नुकसान हुआ।
Collectorganj fire incident
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कलक्टरगंज गल्लामंडी में मंगलवार की दोपहर लगी भयानक आग बुधवार को भी धधकती रही। आग में जलकर 60 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग का कंकाल बुधवार की सुबह साफ सफाई के दौरान मलबे के नीचे दबा हुआ मिला। वहीं, अग्निकांड में 60 व्यापारियों को 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
Trending Videos
मंगलवार दोपहर कलक्टरगंज गल्लामंडी में केमिकल कारोबारी के गोदाम से अचानक उस समय आग भड़क उठी, जब वहां कई कारीगर बड़े ड्रमों से निकालकर तारपीन और थिनर को छोटी शीशियों में पैक कर रहे थे। अचानक धमाका होने के बाद उसमें आग लग गई। जब तक लोग कुछ समझ पाते आग इतनी विकराल हो गई कि उसने करीब 60 से ज्यादा दुकानों को चपेट में ले लिया। कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। बुधवार को कंकाल मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और अन्य कारीगरों से कई घंटे पूछताछ की।