Breaking News

‘जवान’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर फैंस ने मचाया गदर, दिखी शाहरुख खान की दीवानगी

 

Image Source : TWITTER
‘जवान’ के लिए फैंस की दीवानगी।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज हो गई है। प्रीव्यू के बाद आए ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और क्रेज डबल हो गया था। फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। शाहरुख खान भी फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ का क्रेज दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी देखने को मिला। माना जा रहा है कि साल 2023 में ‘पठान’ के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली ‘जवान’ शाहरुख खान की दूसरी फिल्म होने वाली है। वहीं फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लग गई है। थिएटर्स के बाहर जश्न का माहौल है।

थिएटर्स में दिखा शाहरुख का क्रेज

सोशल मीडिया पर #Jawan सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। इतना ही नहीं शाहरुख खान के फैंस का क्रेज और एक्साइटमेंट अलग ही लेवल पर देखने को मिल रहा है। शाहरुख खान के चाहने वाले फिल्म थिएटर्स के बाहर और अंदर दोनों ही जगह धमाल कर रहे हैं। ऐसे कई धमाकेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं। इन वीडियो में शाहरुख खान की तस्वीर पर कोई फूल-माला चढ़ा रहा है तो कोई पटाखे फोड़ता नजर आ रहा है। कुछ लोगों ने तो सिनेमाघरों के बाहर परफॉर्म भी किया है।

लोगों में दिख रहा जोश

इतना ही नहीं एक वीडियो में दही हांडी फोड़ने वाला ग्रुप नजर आ रहे है, जिसके सभी ग्रुप मेंबर्स ने एक पिरामिड बनाकर शाहरुख खान के स्टाइल में बाहें भी फालाईं। वहीं कुछ लोगों ने फ्लैश मॉब भी किया। सिनेमाघरों के बाहर त्योहार जैसा माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह से ही फैंस की लाइन टिकट घरों बाहर लगी हुई है। सोशल मीडिया पर लगातार इस सेलिब्रेशन के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

हुई ताबड़तोड़ एडवांस बुकिंग

फिल्म की रिलीज से ठीक एक हफ्ते पहले यानी 1 सितंबर से ही फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई। एडवांस बुकिंग देखकर लग रहा है कि शाहरुख खान का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। फैंस की बेकरारी बता रही है कि फिल्म ओपनिंग डे ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ती नजर आएगी। अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि फिल्म पहले दिन कितनी कमाई कर पाती है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *