Breaking News

Aligarh News: टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो लोगो को रौंदा, एक की मौत

 

अजय यादव का फाइल फोटो।
– फोटो : Samvad

अलीगढ़ पलवल हाईवे पर खेरेश्वर मंदिर के पास बृहस्पतिवार रात दो बजे तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया। जिसमें मैनपुरी निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिवार में लोगों का रो रो कर बुरा हाल है।

मैनपुरी जनपद के थाना किशनी के गांव बरहा निवासी 35 वर्षीय अजय यादव पुत्र धीरज यादव नोएडा की कंपनी में नौकरी करते हैं। वह नोएडा से अपने रिश्तेदार भूरा पुत्र छोटेलाल निवासी नंदनवन काॅलोनी थाना रोरावर के साथ अपने गांव जा रहे थे।

वह बाइक से खेरेश्वर मंदिर के पास जतनपुर चिकावटी के पास पहुंचे ही थे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे अजय यादव की मौके पर ही मौत हो गई, पीछे बैठा भूरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने अजय के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं गंभीर रूप से घायल भूरा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अजय की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में मातम छा गया। युवक के परिजन लोधा थाने पहुंचे। मृतक के भाई विजय यादव ने लोधा थाने में टाटा मैजिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय की एक साल पहले शादी हुई थी। पत्नी को रो रो कर बुरा हाल है। एसओ लोधा विपिन कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

E-Paper(17/5/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *