Breaking News

सुहाना खान से लेकर नव्या नवेली ने अनन्या पांडे को कुछ इस तरह से किया बर्थडे विश

 

Image Source : X
अनन्या पांडे बर्थडे

अनन्या पांडे बॉलीवुड की पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। अनन्या आज अपना 25वां बर्थडे मना रही हैं। अनन्या पांडे के जन्मदिन पर उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बर्थडे विश किया है। ये स्टार किड्स हमेशा एक-दूसरे के साथ इवेंट और पार्टी में भी स्पॉट किए जाते हैं। अनन्या ने 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में अपनी फिल्म के रोल से ज्यादा अपने लुक्स को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं।

अनन्या पांडे बर्थडे वेकेशन 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। अनन्या पांडे को कई दिनों से लगातार उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ स्पॉट किया जा रहा है। हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे को एयरपोर्ट पर देखा गया था, जिसके बाद से अनुमान लगाया जा रहा है कि रूमर्ड कपल बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए रोमांटिक वेकेशन पर गए हैं। इसी बीच अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे और उनकी दोस्त सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

सुहाना खान ने अनन्या पांडे को बर्थडे विश किया

Image Source : INSTAGRAM

सुहाना खान ने अनन्या पांडे को बर्थडे विश किया

नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने अनन्या पांडे को किया बर्थडे विश

Image Source : INSTAGRAM

नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर ने अनन्या पांडे को किया बर्थडे विश

स्टार किड्स ने अनन्या पांडे को किया बर्थडे विश
अनन्या पांडे के सबसे अच्छी दोस्त, जिनमें सुहाना खान, नव्या नवेली नंदा और शनाया कपूर का नाम शामिल हैं। सुहाना खान ने अनन्या पांडे के लिए पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे मेरी बेस्टी @ananyapanday… लव यू।’ सुहाना ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर विश किया है। नव्या नवेली ने भी एक प्यारी सी फोटो शेयर कर अपनी बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे को बर्थडे विश किया है। शनाया कपूर ने अनन्या के साथ फोटो शेयर कर लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे सोलमेट सिस्टर और एक और बचपन की फोटो शेयर की है।’ अनन्या पांडे के पिता चंकी पांडे ने भी एक्ट्रेस को विश करते हुए एक वीडियो शेयर किया है।

अनन्या पांडे का वर्कफ्रंट
अनन्या को हाल ही में आयुष्मान खुराना के साथ कॉमेडी फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखा गया था। इससे पहले, उन्होंने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम’ कहानी में एक गाने में देखा गया था। वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ में दिखाई देंगी। इस सीरीज के जरिए वह ओटीटी की दुनिया में डेब्यू करेंगी।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *