Breaking News

अमिताभ बच्चन ने शेयर की अपनी एआई फोटो, फैंस करने लगे ऐसे-ऐसे कमेंट्स

 

Image Source : INSTAGRAM
अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन एक ऐसे अभिनेता हैं जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ बच्चन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेसा उनके फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। मेगास्टार अपने प्रशंसकों के साथ कनेक्टेड रहने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसपर फैंस का ध्यान अटक गया। तस्वीर पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट आ रहे हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते हैं।

अमिताभ बच्चन का जलवा 

चाहे एक्स (ट्विटर) हो या इंस्टाग्राम अमिताभ बच्चन हमेशा फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को शेयर करते रहते हैं। वहीं इस बार अमिताभ बच्चन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा बनाई गई अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘एआई जिंदाबाद!’ सोशल मीडिया पर बिग बी की ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है। अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘केबीसी 15’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर हमेशा की तरह इस बार भी सोशल मीडिया पर पोस्ट को लेकर ऐंस के बीच छा गए हैं।

यहां देखें फोटो

 

अमिताभ बच्चन बने सेंसेशन 

अमिताभ बच्चन की फोटो पर एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘सर आप एआई से बेहतर लगते हो।’ जबकि दूसरे ने लिखा, ‘रियल इज बॉस।’ यूजर एक्टर की इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। इसके पहले अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर रजनीकांत के साथ एक फोटो शेयर की थी, जिसमें दोनों दिग्ज एक्टर को देख फैंस खुश हो गे थे। इस फोटो में बिग बी ब्लैक और वाइट सूट में काफी दमदार दिख रहे हैं। उन्होंने इस फोट में चश्मा भी कैरी किया है।

अमिताभ बच्चन

Image Source : INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन

कल्कि 2898 एडी में आएगे नजर 

‘कल्कि 2898 एडी’ को नाग अश्विन डायरेक्ट कर रहे है। इस फिल्म में पहली बार दीपिका पादुकोण और प्रभास साथ नजर आएंगी जबकि दीपिका और अमिताभ बच्चन इससे पहले साल 2015 में आई फिल्म ‘पीकू’ में काम कर चुके हैं। फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ सुपरनैचुरल बैकग्राउंड पर बेस्ड है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा दीपिका पादुकोण, प्रभास, कमल हासन नजर आने वाले हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि नाग अश्विन के निर्देशन में बनी ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म अगले साल 2024 में रिलीज हो सकती है।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *