Breaking News

कियारा या परिणीति किसका पहला करवा चौथ था ज्यादा स्पेशल

 

Image Source : INSTAGRAM
पहली तस्वीर में कियारा और सिद्धार्थ, दूसरी तस्वीर में परिणीति और राघव।

देश में बीते दिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत रखा। पत्नियों ने अपने पतियों का चेहरा और चांद देखकर अपना उपवास तोड़ा। इसी तरह ही बॉलीवुड में भी करवा चौथ की धूम रही। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने भी अपने पतियों के लिए व्रत किया था। इनमें कई न्यूली वेड कपल भी शामिल थे। वैसे इन दिनों बी-टाउन में सबसे ज्यादा चर्चा न्यूली वेड कपल परिणी चोपड़ा-राघव चड्डा और कियारा अडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा की है। परिणीति और कियारा दोनों ने ही इस साल पहली बार करवा चौथ का व्रत रखा। इसकी झलक भी दोनों ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। दोनों ही इन तस्वीरों में कमाल की लगीं, लेकिन दोनों की तैयारियों में काफी फर्क दिखा।

कियारा अडवाणी ने कैसे मनाया करवा चौथ

कियारा अडवाणी ने सोशल मीडिया पर अपने मेहंदी से लेकर चांद देखकर व्रत खोलने की तस्वीरें साझा की हैं। एक्ट्रेस ने काफी सादगी से अपना पहला करवा चौथ व्रत रखा और फिर उसका पारण किया। उन्होंने हाथ में हल्की सी मेहंदी ही लगाई, वो भी एक हाथ पर ही। इसके अलावा उन्होंने बहुत ही मिनिमल मेकअप के साथ गुलाबी रंग का सूट पहना था। न ही एक्ट्रेस ने चूड़ा पहना था, न ही ज्यादा हैवी ज्लेलरी कैरी की थी। सामने आई उनकी तस्वीर में वो छन्नी पकड़े अपने पति सिद्धार्थ मल्होत्रा को निहारती नजर आ रही हैं। कियारा से इतर सिद्धार्थ ने रेड कुर्ता पहना था।

इंस्टाग्राम पोस्ट में देखें कियारा-सिद्धार्थ की जोड़ी

 

इस तस्वीर को कियारा ने नहीं बल्कि उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने पोस्ट किया है। सिद्धार्थ के इस इंस्टाग्राम पोस्ट को कियारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में कियारा ने लिखा कि चांद के पार भी।

कुछ ऐसी थी कियारा और सिद्धार्थ की मेहंदी

Parineeti Chopra, kiara advani mehandi

Image Source : INSTAGRAM

पहली तस्वीर में कियारा की मेहंदी और दूसरी तस्वीर में परिणीति की मेहंदी।

परिणीति चोपड़ा लगीं दुल्हन सी खूबसूरत

वहीं परिणीति चोपड़ा ने भी अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। परिणीति चोपड़ा ने लाल रंग के काफी हैवी सूट में अपने चांद का दीदार किया। उन्होंने हाथों में काफी सुंदर महंदी भी रचाई थीं। इतना ही नहीं उनके साथ राघव चड्ढा भी सजे-धजे नजर आए। परणिति ने पूरे 16 श्रृंगार किए थे। उन्होंने मंगलसूत्र, चूड़ा और मांग में सिंदूर भी पहना था। इसके साथ ही उन्होंने सुहागनों वाला लाल रंग का जोड़ा पहना था। आप सांसद राघव चड्ढा ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ था।

दिखा राघव-परिणीति का प्यार

एक्ट्रेस ने कई तस्वीरों में अलग-अलग मोमेंट्स दिखाए हैं। राघव चड्ढा ने जहां परिणीति को अपने हाथों से पानी पिलाया, वहीं परिणीति ने छन्नी से पति के चेहरे का दीदार कर व्रत का पारण किया। इतनी ही नहीं राघव ने तो अपने हाथों से एक्ट्रेस को महंदी भी लगाई। इसके अलावा भी दोनों की कई रोमांटिक तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें राघव परिणीति को अपनी बाहों में भरे नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों को पोस्ट करते हुए परिणीति ने लिखा, ‘हैप्पी करवा चौथ माई लव’।

यहां देखें परिणीति-राघव का करवा चौथ मोमेंट

 

वैसे आपको परिणीति चोपड़ा और कियारा अडवाणी में से किसका लुक ज्यादा पसंद आया? दोनों ही खूबसूरत लग रही थीं, पर दोनों का अलग ही अंदाज देखने को मिला।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *