Breaking News

परिणीति-राघव और कियारा-सिद्धार्थ समेत ये कपल्स शादी के बाद पहली बार मनाएंगे दिवाल

 

Image Source : X
बॉलीवुड के ये कपल शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे

दिवाली का त्योहार इस बार बॉलीवुड के न्यूली मैरिड कपल्स के लिए बेहद खास होने वाला है। वैसे तो दिवाली सभी के लिए स्पेशल होता है चाहे फिर वो सेलेब्रिटी ही क्यो न हो। इस बार कुछ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज कपल्स इस बार दिवाली 2023 अपने जीवनसाथी के साथ सेलिब्रेट करने वाले हैं। इस साल परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा  से लेकर  कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा तक कई कपल्स अपनी शादी के बाद पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगे। हाल ही में इनमें से कुछ कपल्प चौथ 1 नवंबर, 2023 को मना चुके हैं, जिसकी झलक उनके उनके सोशल मीडिया पर देखने को मिल चुकी है।

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हाल ही में राघव चड्ढा के संग शादी के बंधन में बंधी हैं। परिणीति की शादी के बाद ये पहली दिवाली होने वाली है। बता दें परिणीति और राघव 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंधे थे, जिसमें फैमिली और कुछ खास दोस्त शामिल हुए थे।

कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा 

कियारा और सिद्धार्थ मल्होत्रा इस साल फरवरी में राजस्थान के जैसलमेर स्थित सूर्यगढ़ पैलेस में शादी के बंधन में बंधे थे। कपल इस साल शादी के बाद अपना पहली दिवाली मनाएंगे। कियारा और सिद्धार्थ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने पहले करवा चौथ की भी फोटो शेयर की थीं।

 

अथिया शेट्टी-केएल राहुल

सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने इसी साल जनवरी 2023 में क्रिकेटर केएल राहुल से शादी की। अथिया ने इस साल पहली बार पति केएल राहुल के लिए करवा चौथ व्रत रखा था। अब इस साल अथिया शेट्टी-केएल राहुल शादी के बाद पहली बार दिवाली मनाएंगे।

हंसिका मोटवानी-सोहेल कथूरिया

एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी ने  दिसंबर 2022 में सोहेल कथूरिया के साथ शादी की। कपल ने अपनी ग्रैंड वेडिंग डॉक्यूमेंट्री डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की थी। हंसिका भी आपने पति सोहेल के साथ शादी के बाद पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगी। इसी साल एक्ट्रेस ने अपना पहला करवा चौथ व्रत भी रखा था।

स्वरा भास्कर-फहद अहमद

स्वरा भास्कर ने जनवरी 2023 में फहद अहमद से शादी की थी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। वहीं एक्ट्रेस अपने पति फहद अहमद के साथ पहली बार दिवाली मनाएंगी।

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी 

वरुण तेज और लावण्या त्रिपाठी की ग्रैंड वेडिंग  1 नवंबर को इटली में हुई है। वहीं साउथ के ये कपल शादी के बाद पहली बार दिवाली सेलिब्रेट करेंगी।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *