Breaking News

गगनयान एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर हैं इस मलयालम एक्ट्रेस के पति, सोशल मीडिया पर शादी को लेकर किया खुलासा –

 

Malayalam actor Lena married to Gaganyaan astronaut Prasanth Nair- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM
गगनयान एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर की पत्नी

भारतीय अंतरिक्ष मिशन गगनयान के कप्तान प्रशांत नायर पलक्कड़ के रहने वाले हैं। मलयालम एक्ट्रेस लीना ने खुलासा किया है कि उन्होंने गगनयान एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर से शादी की है। लीना ने इसके साथ ये भी खुलासा किया कि उन्होंने 17 जनवरी, 2024 को पारंपरिक समारोह में शादी की है। एक्ट्रेस ने मंगलवार, 27 फरवरी को इंस्टाग्राम पर अपनी शादी का खुलासा किया। गगनयान एस्ट्रोनॉट प्रशांत नायर ने पत्नी लीना संग जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया वह तेजी वायरल हो रहा है। ऐसे में बहुत सारे लोग कपल के बारे में जानने के लिए गूगल पर उन्हें सर्च कर रहे हैं।

प्रशांत बालकृष्णन नायर की पत्नी बनी लीना 

मलयालम अभिनेत्री लीना ने गगनयान अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर से शादी की है। वहीं दोनों शादी की खबर के बाद से चर्चा में बने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गगनयान मिशन के लिए प्रशिक्षण ले रहे चार अंतरिक्ष यात्रियों में से एक के रूप में ग्रुप कैप्टन नायर को नामित करने के कुछ घंटों बाद, लीना ने सोशल मीडिया पर गर्व से घोषणा की कि उन्होंने उनसे शादी कर ली है।

यहां देखें वीडियो-

मलयालम अभिनेत्री लीना ने किया शादी का खुलासा

मलयालम एक्ट्रेस लीना ने अपने पति प्रशांत नायर संग कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए लिखा, ‘आज 27 फरवरी 2024 को हमारे प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारतीय वायु सेना के लड़ाकू पायलट ग्रुप कैप्टन प्रशांत बालकृष्णन नायर को प्रथम भारतीय अंतरिक्ष यात्री विंग से सम्मानित किया है। यह हमारे लिए गर्व का पल है। मुझे अच्छे समय का इंतजार था आज वो दिन आ गया है तो मैं आज ये बता रही हूं कि मैंने 17 जनवरी, 2024 को एक पारंपरिक समारोह में प्रशांत से शादी कर ली।’

कौन है प्रशांत बालाकृष्णन नायर की पत्नी लीना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार, 27 फरवरी को तिरुवनंतपुरम में विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र से अंतरक्षित जा रहे 4 एस्ट्रोनॉट्स को चुना और इनमें प्रशांत बालाकृष्णन नायर भी शामिल हैं। वहीं प्रशांत बालाकृष्णन नायर की पत्नी लीना मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। लीना एक ऐसी अभिनेत्री हैं, जिन्होंने प्रमुख रूप से मलयालम फिल्मों और तमिल सिनेमा में अभिनय किया है। मलयालम अभिनेत्री ने मलयालम के साथ-साथ अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषाओं में 100 से अधिक फिल्में की हैं। उनकी कुछ फिल्में ‘कूट्टू’, ‘दे इंगोट्टू नोक्किये’, ‘बिग बी’ और ‘स्नेहम’ हैं।

 

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *