Breaking News

Aligarh News: अज्ञात वाहन से युवक की मौत, 11 महीने पहले हुई थी शादी

 

सड़क दुर्घटना में मौत

अलीगढ़ के गांव पलसेड़ा के एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

राहुल कुमार उम्र 28 वर्ष पुत्र भीष्म सिंह गांव बसेरा के समीप किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उपचार हेतु उसे जेवर के एक अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की 11 माह पूर्व ही शादी हुई थी। पत्नी व परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

E-Paper(17/5/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *