Breaking News

‘एनिमल’ देखने से पहले जान ले आलिया भट्ट का रिव्यू, एक्ट्रेस ने बताया कैसी है फिल्म

 

Image Source : DESIGN
आलिया भट्ट ने दिया ‘एनिमल’ का रिव्यू

साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।वहीं इस फिल्म की रिलीज से पहले एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों के स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। फिल्म ‘एनिमल’ की स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के तमाम सितारे पहुंचे। इस इवेंट में फिल्म की कास्ट रणबीर कपूर, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अपने परिवार के साथ पहुंचे। वहीं फिल्म देखने के बाद अब फिल्म के लीड एक्टर रणबीर कपूर की एक्टिंग देख उनकी वाइफ आलिया भट्ट ने अपना रिव्यू दिया है। जानिए आलिया को रणबीर की फिल्म और इनकी एक्टिंग कैसी लगी है।

आलिया ने किया ‘एनिमल’ का रिव्यू

अपने पति रणबीर की फिल्म देखने के लिए आलिया गुरुवार को अपनी मां सोनी राजदान, पिता महेश भट्ट और बहन शाहीन भट्ट के साथ पहुंची थीं। हसबैंड को चीयर करने के लिए उन्होंने रणबीर के चेहरे वाली एक कस्टमाइज्ड टी-शर्ट पहनी थी, जिसने सभी का खूब ध्यान खींचा। वहीं आलिया जब फिल्म देखकर थिएटर से बाहर आ रही थीं, तो पैपराजी ने उनसे पूछा कि आपको फिल्म कैसी लगी। इस पर आलिया ने पहले कहा कि ‘शानदार।’ इसके बाद जब दोबारा पैप्स ने पूछा कि आलिया जी फिल्म कैसी लगी? तो इसका जवाब देते हुए आलिया ने कहा कि ‘खतरनाक।’ भले ही आलिया ने ‘एनिमल’ की तारीफ में कम शब्दों का इस्तेमाल किया हो। लेकिन इससे ये साफ जाहिर है कि रणबीर की ये फिल्म  सिनेमाघरों में धमाल करने वाली है।

पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट हुए बुक

बता दें कि रणबीर कपूर की ‘एनिमल’ पहले दिन 1 मिलियन एडवांस टिकट बेचने वाली 2023 की तीसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। जिसके साथ रणबीर कपूर भी 1 मिलियन क्लब में सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ शामिल हो गए हैं। SRK की ‘जवान’ और ‘पठान’ अब तक में सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग स्कोरर हैं और दोनों ने रिलीज से पहले 1 मिलियन से अधिक टिकट बेचे थे।

‘एनिमल’ की स्टार कास्ट

बता दें कि ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा बाॅबी देओल, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, शक्ति कपूर, सुरेश ओबेरॉय, प्रेम चोपड़ा और तृप्ति डिमरी भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है, जो ‘कबीर सिंह’ और ‘अर्जुन रेड्डी’ का निर्देशन करने के लिए जाने जाते हैं। भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी के सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित ‘एनिमल’ आज 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *