Breaking News

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में छाईं नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट

 

Image Source : VIRAL BHAYANI
मनीष मल्होत्रा की पार्टी में नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट ने चुराई लाइमलाइट

हर साल की तरह इस साल भी फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पूरा बॉलीवुड शामिल रहा। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर ,सिद्धार्थ मल्होत्रा, कियारा आडवाणी, माधुरी दीक्षित, गौरी खान, सुहाना खान, जानह्वी कपूर जैसे स्टार्स शामिल हुए थे। हालांकि, इस पार्टी में मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी और अनंत अंबानी की होने वाली पत्नी राधिका मर्चेंट ने जैसे ही एंट्री की इन्होंने पूरी पार्टी की लाइमलाइट ही चुरा ली।

मनीष मल्होत्रा की पार्टी में छाईं नीता अंबानी और राधिका मर्चेंट

वैसे तो अंबानी फैमिली का कोई भी सदस्य किसी भी पार्टी या इंवेट में जाता है तो वो अपने लुक्स की वजह से छा ही जाता है। मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। जैसे ही नीता अंबानी ने अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट के साथ एंट्री की तो हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। केवल दोनों के लुक को ही नहीं बल्कि इस दौरान सास-बहू की साथ में जो बॉन्डिंग देखने को मिली, वह सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही थी। इस दौरान का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों सास बहू की जोड़ी देखते ही बन रही है।

नीता अंबानी के लुक के आगे फीकी पड़ी बॉलीवुड हसीनाएं 

मनीष मल्होत्रा की पार्टी के दौरान नीता और राधिका ने खुद को इतनी खूबसूरती से स्टाइल किया था कि उनके सामने ग्लैमरस अपील कैरी करने वाली बॉलीवुड हसीनाएं भी फीकी पड़ गई थीं। दरअसल, नीता अंबानी ने इस दौरान ब्लू कलर की साड़ी पहनी थी, जो काफी स्टाइलिश दिख रही थी। इस साड़ी पर स्टोन की एम्ब्रोइडरी की गई थी, जो देखने में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं नीता की ब्लाउज को इतने सुंदर तरीके से सेट किया था, जोकिउनके लुक की रिचनेस को बढ़ा रहा था।

https://www.instagram.com/reel/CzRlKZUKqOG/?utm_source=ig_web_copy_link&…

राधिका मर्चेंट का लुक

वहीं बात करें अब मुकेश अंबानी की होने वाली बहू राधिका मर्चेंट की तो उन्होंने भी पार्टी के लिए बेहद सुंदर कपड़े चुने थे। राधिका ने इस दौरान क्रीम कलर का हैवी वर्क का प्लाजो और क्रॉप टॉप पहना था, जो बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था। इस सेट पर सुंदर स्टोन  वर्क देखा जा सकता था, वहीं फ्लेयर्ड प्लाजो के साथ मैच किया गया प्रिंसिस कट नेकलाइन वाला ब्लाउज राधिका के स्टाइल कोशंट को बढ़ा रहा था।

सास-बहू की जोड़ी ने जीता फैंस का दिल

वहीं इस दौरान सास-बहू के लुक के अलावा इनकी केमेस्ट्री ने भी खूब लोगों का ध्यान खींचा। इस दौरान नीता हर पल अपनी होने वाली बहू राधिका मर्चेंट का ध्यान रखती नजर आईं। इस दरान दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे पार्टी में एंट्री करते हुए दिखाई दिए। दोनों की जोड़ी पर फैंस जमकर प्यार लूटाते नजर आ रहे हैं।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *