Breaking News

परिणीति चोपड़ा शादी के बाद पहली बार सेलिब्रेट करेंगी बर्थडे, देसी गर्ल ने किया विश

 

Image Source : DESIGN.PHOTO
परिणीति चोपड़ा बर्थडे

परिणीति चोपड़ा आज अपना 35 वां जन्मदिन मनाएंगी। परिणीति चोपड़ा का शादी के बाद ये पहला ये बर्थडे है। परिणीति के एजुकेशनल बैकग्राउंड की बात करें तो वो पढ़े-लिखे स्टार्स की लिस्ट में शामिल हैं। यही नहीं बल्कि एक्ट्रेस एक ट्रेंड हिंदुस्तानी क्लासिकल सिंगर भी हैं। इस मौके पर उन्हें फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तो से लेकर परिवार वालों से ढेरों बर्थडे विश मिल रही हैं, लेकिन सबसे खास तारीके से परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें बर्थडे विश किया है। ग्लोबल एक्ट्रेस और देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक खूबसूरत फोटो शेयर कर विश किया है। इस फोटो के साथ प्रियंका ने बहुत ही प्यारा सा कैप्शन लिखा है।

प्रियंका चोपड़ा ने परिणीति चोपड़ा को किया बर्थडे विश 

परिणीति चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान दमदार एक्टिंग और शानदार रोल प्ले करके बनाई है, जिसके लिए आज भी लोग उन्हें याद करते हैं। परिणीति और प्रियंका के बीच बहुत अच्छी बॉन्ड देखने को मिलती है। दोनों बहनें अक्सर एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर चीयर करती रहती हैं और बीच-बीच में अपनी प्यारी-प्यारी फोटोज भी शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अपनी छोटी बहन के बर्थडे पर फोटो के साथ प्यारा सा नोट लिख उन्हें विश किया है।

Priyanka Chopra, Parineeti Chopra

Image Source : INSTAGRAM

Priyanka Chopra-Parineeti Chopra

प्रियंका-परिणीति का स्पेशल बॉन्ड

प्रियंका चोपड़ा ने जो फोटो परिणीति के साथ शेयर की है वह एक थ्रोबैक मूमेंट की है, जिसमें दोनों बहनों को आप हॉट लुक में देख सकते हैं। इस फोटो में परी ने वाइट और देसी गर्ल ने येलो कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। प्रियंका चोपड़ा ने बर्थडे विश करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे तिषा भगवान का आशीर्वाद तुम पर हमेशा बना रहे, तुम इसी तरह खुश रहो।’ बता दें कि परिणीति चोपड़ा को ब्यूटी विद ब्रेन कहा जाता है।

परिणीति चोपड़ा का वर्कफ्रंट 

परिणीति चोपड़ा निर्देशक टीनू सुरेश देसाई की फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ में अक्षय कुमार, रवि किशन समेत कई स्टार नजर आईं। अब एक्ट्रेस फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ की शूटिंग करने में बिजी हैं, जो साल 2024 में रिलीज होगी। निर्देशक इम्तियाज अली की इस फिल्म में परिणीति के साथ दिलजीत दोसांझ लीड रोल में हैं। ये फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगीये भी पढ़ें-

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *