Breaking News

लखनऊ: बारावफात के जुलूस के लिए तैयारियां पूरी, एडीसीपी बोलीं- कई जिलों से फोर्स मंगवाई, ट्रैफिक डायवर्जन लागू

 

एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह।

विस्तार

लखनऊ में बारावफात पर निकलने वाले जुलूस को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कई जिलों की फोर्स व अधिकारियों को भी बुलाकर तैनात किया गया है। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि जुलूस को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरएएफ, पीएसी और सिविल पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि दूसरे जिलों से भी अधिकारी व फोर्स मंगाकर तैनात किया गया है। जुलूस को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए हम सब यहां एकत्रित हुए हैं।

 

बारावफात के जुलूस को लेकर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है:

 

गुरुवार को इस तरह रहेगी यातायात व्यवस्था

 

– कमला नेहरू क्राॅसिंग से आने वाला यातायात मेफेयर तिराहा विक्टोरिया स्ट्रीट से नक्खास तिराहा की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मेफेयर तिराहा से दाएं अकबरी गेट से अपने गंतव्य को जा सकेगा अथवा चौक/मेडिकल काॅलेज होकर निकलेगा।

 

– नक्खास तिराहे से किसी भी प्रकार का यातायात नादान महल रोड/टुड़ियागंज की ओर नहीं जा सकेगा। आप अकबरी गेट, मेडिकल क्राॅस चौराहा होकर ही आगे बढ़ सकेंगे ।

 

– टुड़ियागंज तिराहा से नक्खास तिराहा की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा। यह यातायात गिरधारी सिंह इंटर काॅलेज, मंसूर नगर होकर जा सकेगा।

 

– टुड़ियागंज तिराहा से हैदरगंज तिराहा की ओर यातायात नहीं जा सकेगा। आपको अपना वाहन यहीं से वापस मोड़कर गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, मंसूर नगर होकर जाना होगा।

 

– हैदरगंज तिराहा से नक्खास तिराहा या ऐशबाग ईदगाह की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह यातायात बुलाकी अड्डा, मिल एरिया होकर निकलेगा।

 

– वाटर वर्क्स तिराहा से ऐशबाग ईदगाह तिराहा की ओर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

 

– मेडिकल काॅलेज चौराहा से सुभाष मार्ग होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जा सकेंगे। यह यातायात सिटी स्टेशन तिराहा/शाहमीना होकर जाएगा।

 

– पोस्ट ऑफिस अमीनाबाद तिराहा से मौलवीगंज होकर वाहन रकाबगंज पुल की ओर नहीं जाएंगे। इन्हें छतरी वाले चौराहे से अमीनाबाद/नजीराबाद होकर जाना होगा।

 

– रकाबगंज पुल से अमीनाबाद की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें नाका/मेडिकल काॅलेज होकर जाना होगा।

 

– कैसरबाग बस स्टैंड, गुईन रोड तिराहा, नजीराबाद तिराहा एवं अमीनाबाद चौराहे से कोई वाहन झंडे वाले पार्क की तरफ नहीं आ-जा सकेंगे। यह यातायात कैसरबाग अशोकलाट, श्रीराम रोड व अमीनाबाद/सिटी स्टेशन होकर जाएगा।

– ऐशबाग पुल की तरफ से कोई भी वाहन ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात पुल के नीचे से मोतीनगर, भूसा मंडी/राजेंद्र नगर होकर जाएगा।

 

– बुलाकी अड्डा से हैदरगंज तिराहे की ओर कोई यातायात नहीं जाएगा। यह यातायात बुलाकी अड्डा से टिकैतराय तालाब/मिल एरिया व एवरेडी के रास्ते जा सकेगा।

 

– एवरेडी तिराहे की तरफ से आने वाला यातायात मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा, हैदरगंज तिराहे की ओर नहीं जाएगा। यह यातायात मवैया/मिल एरिया तिराहे से बाएं राजाजीपुरम होकर गुजारा जाएगा।

 

– राजेंद्र नगर चौराहे से कोई यातायात ऐशबाग ईदगाह की ओर नहीं जा सकेगा। यह यातायात मोतीनगर/राजेंद्र नगर के रास्ते जाएगा।

 

– नाका चौराहे से राजेंद्र नगर के रास्ते कोई भी वाहन ऐशबाग पुल/ईदगाह की तरफ नहीं आ जा सकेगा। यह यातायात नत्था/मवैया होकर जाएगा।

 

– नाका चौराहा से कोई भी वाहन पांडेयगंज चौकी होकर रकाबगंज पुल की ओर न जाकर बांसमंडी चौराहा/राजेंद्र नगर होकर गुजारा जाएगा।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

UP: लखनऊ में बनेगी विध्वंसक मिसाइल ब्रह्मोस, आगरा में बने रडार से पकड़ लेंगे दुश्मन के नापाक मंसूबे

बीएचईएल टीम कर चुकी है 400 करोड़ रुपये से फैक्टरी लगाने के लिए सर्वे। Source …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *