Breaking News

करीना-करिश्मा की कजिन शायरा को देखा? बेहद हसीन हैं शशि कपूर की नातिन

 

Image Source : INSTAGRAM
चर्चा में शशि कपूर की पोती शायरा कपूर की फोटो

हिंदी सिनेमा में कपूर खानदान का अलग ही औदा है। इस परिवार ने बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक स्टार दिए हैं। कपूर फैमिली अभिनय के साथ-साथ गुड लुक्स के लिए भी मशहूर है। फिर चाहे वे राज कपूर हों, ऋषि कपूर-रणधीर कपूर या फिर आज की जनरेशन के रणबीर कपूर, करीना और करिश्मा। शशि कपूर तो कपूर परिवार के सबसे हैंडसम स्टार्स में से गिने जाते थे। इस बीच शशि कपूर की पोती शायरा कपूर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। उनकी कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखने के बाद उनके फैंस का कहना है कि शायरा खूबसूरती के मामले में अपनी बहनों करीना-करिश्मा से बिलकुल पीछे नहीं हैं।

शशि कपूर की पोती के हो रहे चर्चे

शशि कपूर ने 1958 में जेनिफर केंडल से शादी की थी, जो इंग्लिश एक्ट्रेस थीं। जेनिफर और शशि कपूर के तीन बच्चे हुए। कपल ने अपने बच्चों का नाम कुणाल, करण और संजना कपूर रखा। जहां कुणाल कपूर के दो बच्चे हैं, जहान और शायरा कपूर। कुणाल कपूर के दोनों ही बच्चे बॉलीवुड में काम कर रहे हैं। जहान जल्दी ही अपना डेब्यू कर चुके हैं, उन्होंने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘ब्लैक वॉरंट’ से अपना डेब्यू किया, जिसकी स्क्रीनिंग में पूरा कपूर खानदान नजर आया।

 

चर्चा में शशि कपूर की पोती शायरा

अब शशि कपूर की पोती शायरा कपूर के भी खूब चर्चे हो रहे हैं, जिनकी खूबसूरती पर फैंस दिल हार बैठे हैं। शशि कपूर के बड़े बेटे करण अपनी पत्नी और बच्चों के साथ लंदन में रहते हैं और बॉलीवुड से दूरी बनाए हुए हैं। वहीं शशि कपूर की बेटी संजना कपूर का एक बेटा है, जिनका नाम हमीर थापर है। हमीर एक लेखक हैं। वहीं कुणाल के दोनों बच्चे जहान और शायरा बॉलीवुड में एक्टिव हैं।

 

दादा शशि कपूर की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं जहान-शायरा

जहान और शायरा अपने दादा शशि कपूर की विरासत को आगे बढ़ना चाहते हैं। शायरा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लेकिन सिर्फ अपने काम को ही अपने फॉलोअर्स के सामने रखती हैं। वहीं जहान ने हाल ही में कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें उनके साथ उनकी बहन शायरा भी नजर आईं और उनकी खूबसूरती ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। फैंस शायरा को भी फिल्मी पर्दे पर देखने की ख्वाहिश जाहिर कर रहे हैं।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

‘इवारा लकी है…’ मदर्स डे पर केएल राहुल ने शेयर की अथिया और बेटी की अनसीन फोटो

  Image Source : INSTAGRAM केएल राहुल ने अथिया के लिए शेयर किया खास पोस्ट। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *