Breaking News

UP: दो दिन तक नहीं उठाया फोन… पुलिस संग पहुंचे भाई को वॉशरूम में ऐसे हाल में मिली महिला वकील, देख चौंके सभी

 

घर में मिला महिला वकील का शव

विस्तार

नोएडा के सेक्टर-30 निवासी वकील रेणू सिन्हा (61) के दो दिन से फोन नहीं उठाने पर भाई को अनहोनी की आशंका हुई। रविवार को उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई के सामने पुलिस दरवाजा तोड़कर घर में घुसी तो वॉशरूम में महिला का शव मिला। पुलिस ने इसका वीडियो भी बनाया है।

 

प्राथमिक जांच में लग रहा है कि वॉशरूम में धक्का दिया गया था। रेणू सेक्टर के डी ब्लॉक स्थित कोठी में पति नितिन नाथ सिन्हा के साथ रहती थीं। अमेरिका में रहने वाला उनका बेटा साल में एक से दो बार भारत आता है। दो दिन से फोन नहीं उठने के बाद रेणू के भाई उनके घर पहुंच गए।

घर में ताला लगा था और लाइट जल रही थी। अनहोनी की आशंका जताते हुए उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रेणू के भाई का आरोप है कि उनका जीजा नितिन बहन को परेशान करता था। उन्होंने जीजा पर ही हत्या की आशंका जताई है। घटना के बाद से नितिन फरार है।

डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। परिवार के लोगों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मौके पर डीसीपी हरीश चंदर, एडीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी और एसीपी रजनीश वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौके पर जांच की।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

E-Paper(17/5/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *