12:29 PM, 26-Jul-2024
Sultanpur News : एमपीएमएलए कोर्ट में पेश हुए राहुल गांधी : बोले, मैं निर्दोष, राजनीतिक साजिश में फंसाया जा रहा
गृहमंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी के मामले में मानहानि का केस झेल रहे रायबरेली सांसद व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में पेश हुए। उन्होंने कोर्ट के सामने अपना बयान दर्ज कराया। और पढ़ें
12:28 PM, 26-Jul-2024
Mathura: कार में डीजल कराया फुल, फिर पांच ड्रम भी भरवाए…बिना पैसे दिए भागा, पीछा करते रह गए पंप कर्मचारी

आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप पर उस समय पेट्रोल पंप कर्मचारियों के होश उड़ गए, जब एक कार चालक डीजल के पैसे दिए बिना ही भाग निकला। पंप मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
12:24 PM, 26-Jul-2024
Bareilly News: आरटीओ दफ्तर में डीएम ने मारा छापा, 12 लोग हिरासत में, चार के खिलाफ रिपोर्ट

डीएम के आरटीओ ऑफिस पहुंचने से पहले ही छापे की सूचना वहां पहुंच गई। इसके बाद तमाम दलाल अपना सामान समेटकर चले गए। डीएम जब आरटीओ ऑफिस पहुंचे तो उनको गिने-चुने लोग ही मिले। और पढ़ें
12:22 PM, 26-Jul-2024
बलिया वसूली कांड: सीएम का सख्त एक्शन… बदल डाला थाने और चौकी का स्टाफ, एसपी-एएसपी पर गिरी गाज; सीओ निलंबित

बलिया में रोजाना ट्रकों से लाखों की अवैध वसूली मामले में सीएम ने बड़ा एक्शन लिया है। सीओ, एसओ समेत 18 पुलिसकर्मी सस्पेंड किए गए हैं। सात पुलिसकर्मियों समेत 23 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। साथ ही एसपी और एएसपी का स्थानांतरण कर दिया गया है। और पढ़ें
12:19 PM, 26-Jul-2024
Kanpur: अच्छा कार्य करने वाली ग्राम पंचायतों पर होगी धनवर्षा, सर्वोच्च अंक पाने वाली पंचायतें होंगी पुरस्कृत

Kanpur News: जनपद से आवेदन ग्राम पंचायतों में से 200 अंक वाली ग्राम पंचायतों का डाटा राज्य को भेजा गया है। वहां से सूची केंद्र भेजी जाएगी। इसके बाद सर्वाधिक अंक के आधार पर प्रत्येक विषय में सर्वोच्च अंक पाने वाली पंचायतों का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। और पढ़ें
12:15 PM, 26-Jul-2024
UP News: गृह मंत्रालय के रडार पर शहर की 125 शत्रु संपत्तियां, खंगाली जा रही कुंडली; अगस्त में होगी बैठक

Varanasi News: वाराणसी के इन शत्रु संपत्तियों के लिए कार्रवाई की जा रही है। नगर निगम इन भवनों से गृह कर भी लेगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट भी बनेगी, जो जिला प्रशासन को भेजी जाएगी। और पढ़ें
12:15 PM, 26-Jul-2024
भांजी के जन्मदिन पर चुनी मौत: मामा ने तोहफे में सबकुछ लुटाया, फिर कार में खुद को मारी गोली; ऑडियो ने रुला दिया

कैफे संचालक ने अपनी भांजी का जन्मदिन मनाया। सबके साथ मिलकर केक भी काटा। इसके बाद एक ऑडियो अपनी मामी को भेजा, जिसमें कहा कि फ्लैट मेरी भांजी समायरा का गिफ्ट है। मेरी कार पापा के दोस्त को दे देना। इसके बाद उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
12:13 PM, 26-Jul-2024
UP News: रायबरेली में हिंदू बन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश, जांच में पकड़ा गया फर्जीवाड़ा; छह आवेदन खारिज

रायबरेली में हिंदू बन जन्म प्रमाणपत्र बनवाने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। जांच में सीएमओ ने फर्जीवाड़ा पकड़ा है। छह अन्य आवेदनों को भी खारिज कर दिया गया है। पोर्टल पर सतर्कता बढ़ाई गई है। और पढ़ें
12:13 PM, 26-Jul-2024
UP News: पत्नी की हत्या कर नदी में फेंक दिया शव, पति और उसका साथी गिरफ्तार, कहानी सुन पुलिस भी रह गई हैरान

पत्नी की हत्या करने के आरोपी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने बताया कि महिला के शव को नदी में फेंक दिया था। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। और पढ़ें
12:09 PM, 26-Jul-2024
Prayagraj : नाला सफाई में मिला हैंड ग्रेनेड, सफाईकर्मी उठाकर लाया घर, पुलिस ने आसपास का इलाका कराया खाली
बृहस्पतिवार शाम करीब 4:30 बजे पुलिस को सूचना मिली कि हैजा अस्पताल के पास झोपड़पट्टी में हैंड ग्रेनेड मिला है। जांच में पता चला कि चंदन कुमार को प्रयागघाट रेलवे लाइन के बगल नाले की सफाई के दाैरान हैंड ग्रेनेड मिला था, जिसे वह अपने घर लाया है। और पढ़ें
Lohia Nama