Breaking News

Weather Update: आसमान से बरसी आग, प्रदेश में तीसरा सबसे गर्म शहर रहा कानपुर, पारा @ 46.4 डिग्री

 

कानपुर में भीषण गर्मी

नौतपा की तपिश बढ़ती जा रही है। रविवार को मानों आसमान से आग बरस रही हो। शाम चार बजे तक भी इतनी तेज धूप रही कि बाइक चलाने वालों के हाथ झुलस गए। एयरफोर्स के मीटर में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे गर्म जिलों में कानपुर तीसरे स्थान पर रहा। 47.3 डिग्री के साथ मथुरा-वृंदावन पहले और आगरा 46.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रेमल चक्रवात के आने से पहले करीब एक सप्ताह तक अभी तापमान बढ़ने और दिन में लू चलने का सिलसिला जारी रहेगा। तपिश की स्थिति यह रही कि सुबह सात बजे ही तापमान 32 डिग्री पहुंच गया था। 11 बजे 40 डिग्री के करीब और दोपहर 12 बजे 41 डिग्री को पार कर गया। इतना ही नहीं शाम चार बजे पारा 43 डिग्री बना रहा और दिन ढलने तक यह 40 डिग्री रहा। धूप खत्म होने के बावजूद वातावरण में जलन बनी रही। ऐसी स्थिति में न तो लोग मार्निंग वाक पर जा पा रहे हैं और न ही शाम को टहल पा रहे हैं। दिन में बाजारों में भी सन्नाटा रहा। गर्मी की स्थिति का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि दिन में हवा की नमी में 11 प्रतिशत की कमी और रात में 20 प्रतिशत की कमी रही। हवा में अधिकतम नमी 48 और न्यूनतम 16 प्रतिशत दर्ज की गई।

Source link

About Lohia-Admin

Check Also

E-Paper(17/5/2025)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *